गुड़गांव, नवम्बर 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध दक्षिण थाना टीम ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर की गई धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरेापी की पहचान मखनलाल जिसकी उम्र 58 वर्ष, निवासी पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई है। यह आरोपी वह व्यक्ति है जिसने ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता बेचा था। छह अक्तूबर को साइबर अपराध दक्षिण थाना, गुरुग्राम में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से एक लिंक भेजकर ट्रेडिंग में निवेश करने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था, जिसके बाद उससे धोखाधड़ी कर ठगी की गई। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नवीन कुमा...