बगहा, मई 3 -- सत्येन्द्र कुमार शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैरिया थाना के मझरिया कॉलोनी वार्ड तीन निवासी सुनीता रानी दास समेत तीन महिलाओं के बैंक खाता की जांच करने के बहाने फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड लेकर खाता से रुपये को दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर लेने का मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा है। मझरिया कॉलोनी वार्ड तीन निवासी आनंद दास की पत्नी सुनीता रानी दास, विनय पाल की पत्नी अनजू बाला व सचिन पाल की पत्नी चारु देवी ने डीएम को आवेदन दे बताया है कि बैरिया पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि एयरटेल पेमेंट बैंक का संचालक सुमित कुमार महिलाओं के घर आया था। यह भी पढ़ें- खाता चेक करने के बहाने रुपया किया ट्रांसफर सुमित के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। बैरिया पुलिस ने शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं की।सुमित कुमार ने उनलो...