खाता खेड़ी मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त शिपू गिरि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें खाता खेड़ी स्थित वुड कार्विंग मार्केट के मुख्य मार्ग और नालों के निर्माण की मांग की गई। एक माह में सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान ने बताया कि खाता खेड़ी की वुड कार्विंग मार्केट का मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं और धरना-प्रदर्शन भी किए गए हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय जनता में नगर निगम की कार्यप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.