वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 29 -- यूपी के गोरखपुर में नकली नोट खपाने के लिए एक युवक ने दूसरे के नाम से असली बैंक खाता खुलवाया और उसका एटीएम कार्ड और पिन अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने एक नाबालिग को एटीएम में भेजकर 2500 रुपये जमा कराए, जिनमें 100-100 रुपये के पांच नकली नोट थे। मामले का खुलासा होने पर रामगढ़ताल पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि यह असली नोट को स्कैन कर नोट बनाए थे पर एटीएम में लगे मशीन के सेंसर ने उनके नोट को पकड़ लिया। तारामंडल स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में 20 मार्च को रुपये जमा करते समय मशीन के सेंसर ने पांच नकली नोटों को अलग कर दिया। 23 मार्च को जब बैंक कर्मचारी कैश निकालने पहुंचे तो उन्हें नकली नोट मि...