भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। एटीएम और नेट बैकिंग का इस्तेमाल ना करने के बाद भी बैंक खाताधारक के एकाउंट से छह लाख रुपये नेट बैंकिंग के जरिए निकाल लिए गए। जानकारी के बाद पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जांच एसपी के आदेश पर पुलिस कर रही है। औराई थाना क्षेत्र के चकापुर गांव निवासी चंचल चौबे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उनका 11 फरवरी को करीब पौने 12 बजे चार लाख रुपये तथा करीब 12 बजे दो लाख रुपये खाता संख्या से किसी अज्ञात बदमाश ने नेट बैंकिंग के जरिए निकाल लिया। मेरा मोबाइल आठ फरवरी से ही बंद चल रहा है। दावा किया कि उपरोक्त खाते से पैसा निकालने के लिए उन्होंने ना तो एटीएम और ना ही नेट बैकिंग का प्रयोग किया है। खाते से रुपया निकलने की जानकारी उन्हें चेक से पैसा निकालने के लिए पहुंचने पर बैंक के अफसरों ने दिया। उसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.