खाताधारकों को भनक नहीं, हो गया करोड़ों का ट्रांजेक्शन, जांच बैठी
बांदा, जून 20 -- नरैनी, संवाददाता। क्षेत्र के नीबी गांव के छह ग्रामीणों के बैंक मित्र ने खुद से पैसे लगाकर खाते खुलवाए। खाता धारकों को भनक नहीं लगी और उनके खातों में लाखों रुपये का नेटबैकिंग के जरिए ट्रांजेक्शन हो गया। संदेह होने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत गुढ़ाकलां पुलिस चौकी में की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लेन-देन की जांच की जा रही है। बैंक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।तहसील क्षेत्र के नीबी गांव निवासी कैलाश, धर्मपाल, नन्दपाल, संगम , रमाशंकर, रमेश , सहित आदि ने गुढ़ाकला चौकी में तहरीर दी। बताया कि उनके ही गांव का नीरज बैंक मित्र है। उसने मई व जून में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में खुद से पांच-पांच सौ रुपये खर्च कर उनके सभी के खाते खुलवाए। इन ग्रामीणों ने कभी बैंक खाते में न एक रुपये जमा किए और न ही निकासी की। फिर लाखों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.