कानपुर, अप्रैल 29 -- बर्रा क्षेत्र के खाड़ेपुर कॉलोनी में पिछले दो महीनों से जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। लगभग पांच हजार की आबादी वाले इस इलाके में नलों से साफ पानी के बजाय काला और बदबूदार पानी आ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग इस पानी को न तो पीने का साहस जुटा पा रहे हैं और न ही सामान्य उपयोग जैसे हाथ-मुंह धोने में इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं। मजबूरी में कई परिवार बाहर से पानी खरीदने या दूर-दराज के हैंडपंपों का सहारा लेने को विवश हैं। वार्ड 21 के खाड़ेपुर कॉलोनी में करीब पांच हजार की आबादी निवास करती है। इलाके के सुरेंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, अनूप बाजपेई, रागिनी श्रीवास्तव, बीरेंद्र साहू, लखन लाल तिवारी, संजीव द्विवेदी, देवेश तिवारी, मिथुन गुप्ता, योगेंद्र सिंह, बृजेश सचान, ओम प्रकाश ने बताया कि घरों में जलकल विभाग पाइप लाइन के माध...