अल्मोड़ा, मार्च 31 -- लोद घाटी के गोलू देवता मंदिर खाड़ी सुनार में बैसी पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया है। मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया। गोल्ज्यू की धूणी में ग्यारह दिनों तक सुबह शाम जागर लगाई गई। जिसमें गोलू, हरज्यू, सैम, भनार देवता, लटवावीर, हटेला दीवान और हनुमान देव डंगरियों के शरीर में अवतरित हुए। यहां कमेटी अध्यक्ष शंकर रौतेला, उपाध्यक्ष महेंद्र रौतेला, व्यवस्थापक दिलीप रौतेला, सुरेश रौतेला, देवेंद्र लाल वर्मा, चंदन रावत, भगवत लाल वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...