अल्मोड़ा, मार्च 22 -- ग्राम खाड़ी सुनार के गोलू देवता मंदिर में बैसी पूजन शुरू हुआ। शनिवार रात को विधिवत पूजा अर्चना के बाद देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया। गोल्ज्यू की धूणी में शुभारंभ की जागर लगाई गई। जिसमें गोलू, हरज्यू, सैम, भनार देवता, लटवावीर, हटेला दीवान और हनुमान देव डंगरियों के शरीर में अवतरित हुए। यहां कमेटी अध्यक्ष शंकर रौतेला, उपाध्यक्ष महेंद्र रौतेला, व्यवस्थापक दिलीप रौतेला, सुरेश रौतेला, देवेंद्र लाल वर्मा, चंदन सिंह रावत, भगवत लाल वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.