कार्यालय संवाददाता, मार्च 28 -- CNG Price: ईरान और खाड़ी देशों में युद्ध के बाद वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के दाम बढ़ गए हैं। बिहार के कैमूर जिले में सीएनजी गैस की कीमत में प्रति किलो दो रुपये की वृद्धि हुई है। पहले 89.90 रुपये प्रति किलो सीएनजी बिक रही थी। लेकिन, 20 मार्च 2026 से इसके दाम 91.90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएनजी पंप ऑपरेटर पियुष शुक्ला ने भी की है। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सरकार ने सीएनजी की कीमत में इसलिए वृद्धि की है, ताकि इसका उपयोग कम हो। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को प्रेरित की जा रही है कि वह सीएनजी की बचत करें और ज्यादा जरूरी हो तो सीएनजी वाहन का उपयोग करें। कैमूर जिले में सीएनजी के तीन पंप हैं। मोहनियां प्रखंड के एनएच- 30 पर स्थित शुकुलपिपरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.