हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण इंजन लुब्रिकेंट्स, ग्रीस और अन्य ऑटोमोटिव तेलों के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही, बीएस-6 डीजल वाहनों में इस्तेमाल होने वाले डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की कीमतों में भी अप्रत्याशित उछाल आया है। एक बाल्टी एडब्लूए की कीमत Rs.300 से Rs.400 तक बढ़ गई है। वरिष्ठ व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली, महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी तथा प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि यूरिया की आपूर्ति में भी काफी कमी आ गई है। इससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड बीएस-6 और उससे ऊपर के सभी डीजल वाहनों के लिए अनिवार्य है। यह वाहनों से निकलने व...