प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण दानिश की शादी रुक गई। रियाद में नौकरी कर रहे दानिश ईद से पहले प्रयागराज आने वाले थे। दानिश ने परिवार संग ईद मनाने के साथ निकाह करने की योजना भी बनाई थी। रियाद से विमान का किराया इतना बढ़ गया कि दानिश ने प्रयागराज आने का इरादा बदल दिया। युद्ध के बीच रियाद और भारत के तमाम शहरों के बीच विमान सेवा शुरू हो गई थी। विमान सेवा शुरू होने के बाद हटिया के रहने वाले दानिश ने परिवार संग ईद मनाने और निकाह करने की योजना बनाई। दानिश के यहां आने के बाद निकाह की तारीख तय होनी थी। दानिश ने विमान के किराए की जानकारी ली। 90 हजार तक किराए में उछाल से दानिश के होश उड़ गए। किराए की जानकारी होने के बाद परिवार के साथ ईद मनाने का इरादा टाल दिया।दानिश के मित्र इरशादउल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.