हरिद्वार, मार्च 11 -- जिले के 2,55,148 राशन कार्डधारकों को तीन माह का राशन एडवांस में फ्री बांटा जाएगा। लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने तीन माह का राशन एक बार में वितरण करने के निर्देश जारी किए है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने शासनादेश जारी कर तीन महीने के राशन का एकमुश्त उठान करने को कहा है ताकि खाड़ी युद्ध से बन रहे वैश्विक संकट के बीच लोगों को राहत मिल सके। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिले के 11,33,173 राशन उपभोक्ताओं को अप्रैल, मई और जून माह का राशन इकट्ठा उपलब्ध कराएगा। एक दफा राशन का उठान होने के बाद डीलर तीन माह का राशन गेहूं, चावल अप्रैल माह में ही उपभोक्ताओं को बांट देंगे। जिले की करीब 604 राशन की दुकानों पर राशन का वितरण होगा। सभी गुलाबी और सफेद राशन कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.