आगरा, मार्च 28 -- इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से गल्ला मंडी में सरसों की कीमतों में वृ़द्धि हो रही है। अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी में सरसों 64 सौ रुपए के आस-पास बिकी है। युद्ध की वजह से चावल व गेहूं की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खाड़ी के देशों में चावल का एक्सपोर्ट नहीं होने की वजह से चावल की कीमतों में गिरावट है। गेहूं की कीमत भी 25 सौ रुपए के आस-पास रह रही है। शनिवार को गल्ला आढ़ती जितेंद्र वाष्र्णेय ने बताया कि इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से विदेशों से पॉम आयल का आयात नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से गल्ला मंडी में सरसों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सरसों इस समय 6350 रुपए से 64 सौ रुपए के आस-पास बिक रही है। बाजार में रिफाइंड ऑयल की कीमतों में भी तेजी है। युद्ध और लंबा चला तो सरसों में तेजी आएगी। गल्ला कारोबार से जुड़े रविकांत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.