चंदौली, अप्रैल 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। अमेरिका सहित पूरे विकसित राष्ट्र और दुनिया में पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पेट्रोल डीजल का दाम भारत में नहीं बढ़ेगा। उक्त बातें रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने नागेपुर आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ चलने वाली सरकार है। जनता को तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो दल भाजपा से हार रहे है। उनके नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह गैस सिलेंडर लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। कमर्शियल गैस की किल्लत पूरे दुनिया में है। जिसको कमर्शियल गैस चाहिए उसे हम प्राकृतिक गैस देकर जरूरत को पूरा कर रहे है। पर्याप्त मात्रा में भारत के पास गैस, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आगामी दिनों ...