हरिद्वार, अप्रैल 30 -- चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही हरिद्वार का पर्यटन और ट्रैवल कारोबार दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़े तनाव और ईंधन कीमतों को लेकर फैली अफवाहों ने यात्रियों को असमंजस में डाल दिया है, तो दूसरी ओर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने यात्रा के पारंपरिक रूट को बदल दिया है। नतीजा यह है कि श्रद्धालु अब हरिद्वार में ठहरने के बजाय सीधे देहरादून का रुख कर रहे हैं, जिससे शहर के होटल खाली पड़ रहे हैं और ट्रैवल कारोबार में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। चारधाम यात्रा के शुरुआती 10 दिनों में शहर के 40 फीसदी होटल खाली पड़े है। पिछले साल की तुलना में इस साल कारोबार कम हो गया है। कारोबारियों के अनुसार इस साल चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए बड़ी कम संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे है। चारधाम के यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.