सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध की तपिश का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ तौर पर दिखने लगा है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव भवन निर्माण क्षेत्र पर पड़ा है, जहां पिछले 15 दिनों में निर्माण सामग्री की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। घर बनाना हर व्यक्ति का एक बड़ा सपना होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने इस सपने को फिलहाल कठिन बना दिया है। युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर सरिया, सीमेंट, बालू, गिट्टी, बाइंडिंग वायर और पीवीसी पाइप जैसी निर्माण सामग्रियों पर पड़ा है। ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री भी महंगी हो गई है। बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले एक पखवारे में निर्माण सामग्री की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.