खाड़ी में युद्ध ने विदेश यात्रा रोकी, पासपोर्ट बनाने की रफ्तार थमी
भागलपुर, मार्च 29 -- केके गौरव भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनावपूर्ण माहौल का सीधा असर अब राज्य के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में दिखने लगा है। खाड़ी देशों में काम के अवसरों में आई कमी और अनिश्चितता के कारण भागलपुर और पूर्णिया में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल के शुरुआती महीनों में आवेदकों की संख्या करीब 50 फीसदी कम हो गई है। रिनुअल कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या 10 प्रतिशत ही रह गई है। रिनुअल के लिए स्लॉट की बुकिंग काफी कम हो गई है। पिछले साल यानी 2025 के जनवरी और फरवरी माह में पूरे सूबे से रिकॉर्ड 50 हजार लोगों ने आवेदन कर पासपोर्ट बनवाए थे। इसके विपरीत वर्ष 2026 की शुरुआत में संख्या तो बढ़ी, लेकिन मार्च की शुरुआत में ही इन देशों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.