रांची, मार्च 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के लोगों की सकुशल वापसी और उनकी सुरक्षा को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने चिंता जताते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने पत्र के माध्यम से चिंता जताते हुए कहा है कि जिस तरह से वहां का हालात हैं उसमें रोजगार या हज उमरा के लिए गए सभी लोग जल्द से जल्द घर वापस आना चाहते हैं। जब से युद्ध छिड़ा है। कई लोगों ने आयोग को फोन करके मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। शमशेर आलम ने कहा कि झारखंड के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक खाड़ी देश में रहते हैं और ईद के मौके पर झारखंड अपन...