नई दिल्ली, मार्च 28 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खाड़ी देशों को अमेरिका- इजरायल का समर्थन नहीं करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि खाड़ी देश अपने देश में विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उन्हें अमेरिका-इजरायल को अपने क्षेत्र से ईरान पर हमला करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यदि तेहरान के बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो ईरान अमेरिका-इजरायल के खिलाफ कड़ा प्रहार करेगा। उन्होंने कहा कि हमने कई बार कहा है कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन यदि हमारे बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो हम इसका कड़ा जवाब देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.