सीवान, मार्च 6 -- लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। रोजी रोजगार को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवो से खाड़ी देश में गए लोगों के परिजन वर्तमान हालात से काफी चिंतित है। संबंधित लोगों के परिजन हर पल फोन से संपर्क कर अपने चहेतों का हाल-चाल ले रहे हैं। प्रखंड के लकड़ी, खवासपुर, लखनौरा, भादा खुर्द, मदारपुर दर्जनों गांवो के बड़ी संख्या में लोग रोजी रोजगार के लिए खाड़ी देशो में गए हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, दुबई, अबू धाबी आदि देशो में रहकर रोजी रोटी का काम कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि हुनरमंद युवक अच्छी कमाई की चाहत में पासपोर्ट बनवाकर विदेश चले जाते हैं। विदेश की कमाई से वैसे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाती है। एक को देखकर अन्य युवकों में भी विदेश जाने की प्रचलन बढ़ती है। परंतु वर्तमान हालात में ईरान व इजरायल अमेरिका का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.