लखनऊ, फरवरी 28 -- ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की वजह से खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद हो गया है। ऐसे में इन देशों से लखनऊ का हवाई सम्पर्क टूट गया है। एक ओर यहां के लोग इन देशों में नौकरी कर रहे या किसी कारण से गए अपनों की खबर पाने के लिए परेशान हैं। दूसरी ओर उनकी चिंता भी बढ़ गई है। नतीजतन दोपहर बाद से एयरलाइंस की हेल्पलाइन पर लगातार कॉल आ रही हैं। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। शनिवार को इजराइल-ईरान युद्ध के बीच ईरान ने कई अमेरिकी बेस पर हमले किए। इसी बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो ग...