कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्य पूर्व में जंग ने उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार की रीढ़ तोड़ दी है। ईरान और अमेरिका के बीच टकराव ने खाड़ी क्षेत्र की समुद्री और हवाई व्यापारिक आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसका सीधा असर प्रदेश के उद्योगों पर पड़ रहा है। दुबई, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से होने वाला निर्यात लगभग ठप हो गया है। हालात ऐसे हैं कि निर्यातकों को अब यूरोप और अफ्रीकी देशों के बाजारों में ही उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। कानपुर, नोएडा, आगरा और मुरादाबाद जैसे औद्योगिक शहरों से चमड़ा, सैडलरी, रेडीमेड गारमेंट, इंजीनियरिंग और हस्तशिल्प का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों के रास्ते दुनिया भर में भेजा जाता रहा है। मौजूदा संकट के कारण इन मार्गों पर माल की आवाजाही बाधित हो गई है। गारमेंट टे...