पटना, मार्च 13 -- श्रम संसाधन एवं श्रमिक कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर अबतक 92 लोगों ने सहायता मांगी है। खाड़ी देशों में युद्ध को देखते हुए दिल्ली स्थित बिहार भवन से हेल्पलाइन नंबर 721 778 8114 जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सभी ने भारत लौटने की इच्छा जतायी है। विभाग ने सभी अनुरोध को विदेश मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया है। इनमें कई को भारत लाया भी गया है। इन 92 लोगों में सबसे अधिक सीवान के 22, पश्चिम चंपारण के 10, गोपालगंज के नौ, सारण के छह, मुज्फरपुर, पटना तथा मधुबनी के चार-चार, दरभंगा और पूर्वी चंपारण के तीन-तीन व्यक्ति शामिल हैं। ये लोग दुबई, अबू धाबी, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान और ईरान में रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.