कुशीनगर, मार्च 2 -- ढाढ़ा/बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हवाई हमले और फिर ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई के बाद उपजे युद्ध के हालात ने खाड़ी देशों में गए जिले के नागरिकों की जान सांसत में डाल दी है। कोई अबू धाबी तो कोई दुबई व अन्य देशों में फंसा है। वे होली पर अपने घर आने वाले थे, लेकिन अब बमबारी के बीच जैसे-तैसे अपनी जान बचा रहे हैं। उन लोगों ने अपनी और वहां की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के जरिए भेजी है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में हाटा क्षेत्र के दर्जन भर लोग फंसे हुए हैं। वे सभी होली पर अपने घर आने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट बंद हो जाने के कारण वहां फंसे हुए हैं। ढाढ़ा बुजुर्ग निवासी अजय चौरसिया ने बताया कि दो दिन से ही हमें काम से छुट्टी दे दी गई है। एक कमरे में हम लगभग तीन से चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.