मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव का असर अब मिथिलांचल के निर्यात कारोबार पर भी दिखने लगा है। मधुबनी जिले से खाड़ी देशों, विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और सऊदी अरब को भेजे जाने वाले मखाना, मिथिला पेंटिंग और साड़ियों के ऑर्डर प्रभावित हुए हैं। कारोबारियों के अनुसार, शिपमेंट में देरी, माल भाड़ा बढ़ने और भुगतान चक्र लंबा होने के कारण प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। एयरलाइंस अधिकारी रितिका प्रियदर्शिनी ने बताया कि आयात और निर्यात दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन देशों के साथ आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। दुबई में मखाना निर्यात करने वाले कारोबारी अखिलेश पाठक ने बताया कि अमेरिकी कर के बाद इन क्षेत्रों में व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.