फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। मध्य-पूर्व के हालातों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे दोआबा क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों का ब्योरा प्रशासन द्वारा जुटाया जा रहा है। दुबई, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब में कार्यरत भारतीय श्रमिकों की स्थिति जानने के लिए थाना पुलिस, लेखपाल, ग्राम प्रधान और चौकीदार संयुक्त रूप से गांव-गांव जानकारी एकत्र कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले भर से तीन सौ से ज्यादा श्रमिक खाड़ी देशों में निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जिनके परिवार यहां गांवों में रह रहे हैं। खखरेरु थाना क्षेत्र के करीब 35 लोग हैं। इसी तरह जहानाबाद थाना क्षेत्र के 25, सदर कोतवाली क्षेत्र के 45 लोग अब तक खाड़ी देशों में पुष्ट हुए हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए शासन स्तर से यह निर्देश जारी किया गया है कि खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों का पूरा विवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.