खाड़ी देशों में फिर भड़का युद्ध? कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने कर दिया हमला
नई दिल्ली, जून 3 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अधिक गहरा गया है। ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। बुधवार को कुवैत ने भी बताया कि देश के कई हिस्सों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बाद उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया है। कुवैत की सेना के जनरल स्टाफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि नागरिकों द्वारा सुनी गई आवाजें हवाई रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को नष्ट किए जाने के कारण हुई थीं। कुवैत की सेना ने अपने बयान में कहा, "कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम इस समय दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रहा है। सेना का जनरल स्टाफ स्पष्ट करता है कि यदि धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं तो वे दुश्मन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.