प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बीच संगम नगरी में सैकड़ों लोग परेशान हैं। खाड़ी देशों में जिनके परिजन इन दिनों रह रहे हैं, उन लोगों की हालात खराब है। प्रशासन के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सुबह से फोन आते हैं। कुछ पुराने हाल जानने के लिए फिर कॉल करते हैं तो कुछ नए लोग अपनी सूचना दर्ज कराते हैं। अब तक 128 लोगों ने जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन कर अपनों के खाड़ी देशों में होने की सूचना दी है।आबूधाबी में दो, बहरीन में 12, दुबई में 23, ईरान में पांच, इजराइल में 10, ओमान में पांच, कतर में सात, स्पेन में तीन, यूएई में 12, मलेशिया में दो और सउदी में 45 लोग फंसे हुए हैं। दारागंज के अनूप कुमार मिश्र अपनी पत्नी पल्लवी के साथ आबूधाबी में नौकरी कर रहे हैं। पिता अजय कुमार मिश्र यहां परेशान हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.