गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में विभिन्न देशों में काम के सिलसिले में गए भारतीयों की मदद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। जिसके बाद लेखपाल गांव के प्रधान से सम्पर्क कर जानकारी जुटाने में लगे हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार ने बताया कि ईरान-इजरायल संघर्ष में जनपद के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। लेखपालों से प्राप्त जानकारी को जिले स्तर पर इकट्ठा करके शासन में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद के जो नागरिक खाड़ी के देशों में प्रवास कर रहे हैं या किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.