खाड़ी देशों में फंसे युवकों की सलामती के लिए दुआ
फतेहपुर, मार्च 1 -- खखरेरू। मध्य-पूर्व में जारी तनाव और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के बीच खाड़ी देशों में रोजगार कर रहे क्षेत्र के युवकों को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। थाना क्षेत्र के कोट गांव समेत आसपास के इलाकों के आधा दर्जन से अधिक युवक बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न शहरों में काम कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है। कोट गांव निवासी मोहम्मद कैफ, तैबउल्ला और मोहम्मद यकीन इन दिनों बहरीन के रिफा क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। मोहम्मद यकीन ने फोन पर परिजनों को बताया कि शनिवार रात रुक-रुक कर हुए हमलों के चलते पूरी रात बिल्डिंग के नीचे बैठकर गुजारनी पड़ी। कुछ दूरी पर जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए कान सुन्न हो गए। हालांकि सभी साथी सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.