पीलीभीत, मार्च 29 -- पूरनपुर तहसील क्षेत्र के करीब दो सौ लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। ऐसे में उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर शासन से निर्देश मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने जांच कराकर अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। मौजदूा समय में इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है। इसके कारण आम जनमानस को अलग-अलग वजहों से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जंग के बीच तराई के भी काफी संख्या में युवक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। पूरनपुर क्षेत्र के कई युवक रोज़गार के सिलसिले में सऊदी अरब, दुबई, कतर समेत अन्य खाड़ी देशों में गए थे। पर विभिन्न कारणों से वे लंबे समय से वहीं फंसे हुए हैं। जिससे परिजन परेशान हैं और लगातार उन्हें वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। किस क्षेत्र से कितने लोग कहां पर हैं और उनके परिवार की स्थित क्या है। इसको लेकर शासन स...