नई दिल्ली, जून 12 -- पश्चिम एशिया के कई देशों में जारी तनाव और संघर्ष के कारण जिन छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं, उनके लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह ऐसे छात्रों के लिए एक विशेष नीति बनाने पर विचार कर रही है। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा मिल सकता है जिनकी परीक्षाएं प्रभावित हुईं और जिनके नतीजे अब तक जारी नहीं किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह केवल एक छात्र का मामला नहीं है, बल्कि ऐसे कई छात्र हैं जो समान परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर व्यापक स्तर पर विचार कर रही है और जल्द ही कोई निर्णय सामने आ सकता है। इसके बाद न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज...