खाड़ी देशों में दूतावास कर्मियों वापस बुलाने की तैयारी में अमेरिका
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिकी विदेश विभाग, खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी दूतावासों से कुछ कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी बुधवार को तीन अमेरिकी अधिकारियों ने दी। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि फिर से संघर्ष शुरू होने की आशंका है, खासकर यमन में ईरान समर्थित हूती मिलिशिया के साथ। रियाद में अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया। इसमें कहा गया कि हूती विद्रोही सऊदी अरब पर और हमले कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने सऊदी अरब में कई घातक हमले किए हैं, जिनमें रियाद के हवाई अड्डे पर हुआ हमला भी शामिल है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस आदेश के तहत सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन से सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से निकाला जा सकता है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.