हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में गहराते युद्ध और तनाव की तपिश अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने हल्द्वानी के इलेक्ट्रॉनिक बाजार को भी बुरी तरह झुलसा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉजिस्टिक्स और आयात लागत में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण कंप्यूटर उपकरणों और एक्सेसरीज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। तिकोनिया चौराहे स्थित रॉयल कम्प्यूटर्स के मालिक नदीम खान का कहना है कि अधिकांश चिपसेट और कंप्यूटर हार्डवेयर विदेशों से आयात किए जाते हैं। खाड़ी देशों में जारी अस्थिरता की वजह से समुद्री मार्गों से होने वाली सप्लाई बाधित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। बाजार में सबसे ज्यादा असर रैम की कीमतों पर पड़ा है, जो सीधे तौर पर 1400 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.