मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब बिहार के मुंगेर जिले तक महसूस किया जा रहा है। ईरान द्वारा कुवैत, दुबई और ओमान पर हमलों की खबरों के बाद वहां काम कर रहे लोगों के परिवारों में चिंता का माहौल है। जिले के कई गांवों के दर्जनों लोग रोज़गार के लिए खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। ऐसे में ईद की खुशियों और पारिवारिक कार्यक्रमों के बीच अब एक ही सवाल सबके मन में है-अपने लोग कब सुरक्षित घर लौटेंगे। मुंगेर सदर प्रखंड के सुजावलपुर, मिर्जापुर बरदह और आसपास के गांवों में इन दिनों बेचैनी का माहौल है। यहां के करीब 70 लोग दुबई, कुवैत, सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों में काम करते हैं। इनमें अधिकांश अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य हैं, जो वर्षों से विदेश में रहकर परिवार का खर्च चलाते हैं।ईद पर घर ...