सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। पश्चिम एशिया में जारी संकट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में उर्वरक के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि यूरिया सहित किसी भी उर्वरक की जमाखोरी एवं कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में इस प्रकार की गतिविधियां राष्ट्रीय हित एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ मानी जाएंगी और दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश : जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सीमावर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.