बरेली, अप्रैल 7 -- खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। बरेली शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें लग रही हैं। बावजूद इसके लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। ऐसे में मजबूरन लोगों ने चूल्हे का सहारा लेना शुरू किया, लेकिन अब लकड़ी और कोयले की कीमतों में भी तेजी से इजाफा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में लकड़ी के दामों में करीब 30 फीसदी और कोयले की कीमतों में लगभग 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जहां लकड़ी तीन से चार रुपये प्रति किलो तक मिल जाती थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर छह रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लकड़ी के गिल्टे की कीमत भी 10-12 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं पत्थर के कोयले के दाम 2000 रुपये प्रति क्विं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.