गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हुए सीजफायर ने खाड़ी देशों में काम करने वाले वाले कामगारों और उनके परिजनों को राहत दी है। अब तक हो रहे हमले के बीच हर दिन परिजनों के सामने चिंता की लकीरें थीं। परिजन टीवी पर एक-एक पल की जानकारी ले रहे थे। एक दिन फोन न आने से चेहरे पर मायूसी छा जा रही थी। लेकिन, अब हुए सीज फायर ने इनके चेहरे से चिंता की लकीरें कम कर दी हैं। परिजनों का कहना है कि यह सीज फायर हमेशा बरकरार रहे। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। युद्ध ने मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर दिया है। चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया निवासी इंचलाल ने बताया कि उनका बेटा राहुल दुबई में है। उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। जैसे ही ईरान की तरफ से हमला होता था, मन बैचेन हो जाता था। कई बार लगता था कि बेटे को बुला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.