बांका, मार्च 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: खाड़ी देशों के बीच जारी युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई संस्थानों में भी परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसियों में सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और कई स्थानों पर हाहाकार जैसी स्थिति बनती दिख रही है। हालांकि इस स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने सरकारी विद्यालयों में संचालित मिड डे मील (एमडीएम) योजना को प्रभावित नहीं होने देने का भरोसा दिया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में एमडीएम योजना के लिए आवश्यक एलपीजी गैस सिलेंडर निर्वाध रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाला भोजन बाधित न हो सके। मिड डे मिल प्रशासन द्वारा उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.