पलामू, सितम्बर 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडू और छतरपुर प्रखंड की सीमा से सटे पहाड़ियों के बीच बसा अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल घासीदाग पंचायत का राजखांड गांव बरसात में टापू बन गया है। बुधवार की रात में रविंद्र राम के 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की रात करीब आठ बजे तबीयत बिगड़ गई। लगातार बारिश के कारण धुरिया नदी उफान पर थी। परिजनों के सामने किशोर को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया। आखिरकार परिजनों ने हिम्मत जुटाई और किशोर को खाट पर लिटाकर चार-पांच लोगों की मदद से जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार की। इसके बाद उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां किशोर का इलाज चल रहा है।

हिं...