उरई, अप्रैल 28 -- माधौगढ़, संवाददाता। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे माधोगढ़ थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं की कार राजस्थान के थाना रायसर क्षेत्र में पीछे से एक ट्राला में जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सरावन के सत्यम दुबे और खितौली के शैलेश बाबू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त थे। नवयुवकों की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर से उनके परिजनों के साथ-साथ गांव में भी मायूसी छा गई। माधोगढ़ तहसील क्षेत्र के सरावन निवासी मनोज दुबे की मिठाई की दुकान है। उनका बेटा सत्यम दुबे 27 वर्ष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसका दोस्त ग्राम खितौली निवासी शैलेश बाबू 25 वर्ष अपने दो साथियों के सा...