उन्नाव, जनवरी 23 -- सफीपुर। कस्बा के राहतगंज बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पावन निशान यात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। पूरा नगर बाबा श्याम की भक्ति में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों और मधुर धुनों पर झूमते-गाते चल रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नगर के भक्त आलोक गुप्ता ने दो साल पहले बसंत पंचमी के दिन मंदिर की स्थापना कराई थी। तभी से प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर निशान यात्रा आयोजित की जाती है। शुक्रवार की यात्रा भगवती चरण वर्मा पार्क से शुरू होकर गुलाब बिल्डिंग, मुख्य मार्ग, शंकरी मंदिर, नाना राव पेशवा मार्ग, राहतगंज बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों से होती हुई दोबारा खाटू श्याम मंदिर पर समाप्त हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का ...