हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। श्री खाटू श्याम मंदिर तल्ली बमोरी मुखानी में स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह शिव मंदिर मुखानी से ध्वज निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने प्रभु खाटू श्याम जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। गणेश पूजन और श्याम पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। पंडित पुष्कर दत्त शास्त्री के नेतृत्व में पंडित हेम गरवाल, पंकज शर्मा, त्रिलोक भट्ट और पूरन चंद्र पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के जयप्रकाश अग्रवाल, मदनमोहन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि रहे।

हिंदी ह...