शाहजहांपुर, मार्च 18 -- बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 26 मार्च को राम नवमी का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हैं और इस बार कार्यक्रम को भव्य रूप देने की योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने बताया कि शाम छह बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भजन, संकीर्तन और महाआरती होगी। कार्यक्रम में भगवा सुंदरकांड परिवार सेवा समिति का सहयोग रहेगा। मंदिर को विद्युत सजावट और फूलों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। बैठक में आशीष मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, अरविंद दीक्षित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.