बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- नगर के बुगरासी रोड स्थित खाटू श्याम कॉलोनी में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्याम भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह बना रहा। समिति अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के शिखर निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद यहां नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, मोहक अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, शुभम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.