खाटू श्याम मंदिर में फूलों से हुआ बाबा श्रीश्याम का भव्य शृंगार
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। मंदरोजा स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को बाबा श्रीश्याम का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य शृंगार कर विधिवत आरती और पूजन किया गया। मंदिर में बाबा श्रीश्याम के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें सुरेश मोहता समेत अन्य कलाकारों ने 'किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए...' और 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा...' जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। मौके पर कपिल जैन, नीलेश कोटरीवाल, अशोक लोहरुका समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई गई अपरा एकादशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.