समस्तीपुर, फरवरी 19 -- रोसड़ा,। शहर के वार्ड 18 स्थित नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर में भगवान गणेश, राणीसती दादी, श्याम बाबा तथा इच्छा पूर्ति हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 श्रद्धालु महिलाओं ने शहर के सीढ़ी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर बैंड-बाजे के साथ गुदरी बाजार से होते हुए महावीर चौक से मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली। मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर वरुण देवता की स्थापना की गई। मंदिर ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार लखोटिया ने बताया कि राणीसती दादी मां, खाटू वाले श्याम बाबा और इच्छा पूर्ति हनुमानजी के मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान स्वर्गीय ज्योति अग्रवाल द्वारा किया गया था। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद मूर्तियों की स्थापना से मारवाड़ी समाज सहित पूरे नगर में उत्साह और श्रद्धा क...