इटावा औरैया, जून 17 -- इकदिल। इंधुआ रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी में बुधवार को खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम स्वामी अच्युतानंद सरस्वती महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर शिवम महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति, स्थानीय नागरिकों एवं नगर पंचायत के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- श्री शिव खाटू श्याम मंदिर में प्रतिमाओं...