बाराबंकी, मार्च 31 -- सतरिख (बाराबंकी),संवाददाता। जिले के थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के समीप स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे दानपात्र को निशाना बनाया और उसमें रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी चंदन मिश्रा की नींद खुली तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। दानपात्र को खाली देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर समिति के सदस्य मनोज जायसवाल को दी। घटना की सूचना पाते ही मनोज जायसवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।सूचना मिलते ही सतरिख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा ...